महिला कांग्रेस के नेतृत्व में नारी न्याय शक्ति कार्यक्रम संपन्न, नारी न्याय गारंटी गिनाई।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला कांग्रेस के नेतृत्व में नारी न्याय शक्ति कार्यक्रम संपन्न, नारी न्याय गारंटी गिनाई।

Saturday, March 30, 2024 | March 30, 2024 Last Updated 2024-03-30T12:18:31Z
    Share
महिला कांग्रेस के नेतृत्व में नारी न्याय शक्ति कार्यक्रम संपन्न, नारी न्याय गारंटी गिनाई।

आज सहसवान क्षेत्र के गांव करियामई में नारी न्याय शक्ति कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष महिला कांग्रेस भारती त्यागी व बिशिष्ट अतिथि प्रदेशाउपाध्यक्ष अंजलि शर्मा ने शिरकत की।


कार्यक्रम का आयोजन नवनियुक्त प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस सुनीता सिंह व प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस उपासना चौहान व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना शाक्य ने किया।

 कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव जी का आना निश्चित था लेकिन व्यस्तता के चलते सहसवान विधायक बृजेश यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर जनपद में सपा कांग्रेस गठबंधन एकता को प्रदर्शित किया।



मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष भारती त्यागी ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के न्याय और सम्मान के प्रतिबद्ध है और महिलाओं के लिए पांच गारंटी लेकर आई है कांग्रेस आधी आबादी को 50% आरक्षण सरकार बनने पर देगी। प्रदेश उपाध्यक्ष अंजलि शर्मा ने कहा मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाया गया और सरकार आंखों में ड्रॉप डालकर सोती रही।



शहर कांग्रेस अध्यक्ष बफाती मियां और अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार की नाकामयाबी पर घेरा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने सभी से गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का आवाहन किया। कार्यक्रम आयोजक सुनीता सिंह व उपासना चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया।


कार्यक्रम पश्चात प्रदेशाध्यक्ष महिला कांग्रेस भारती त्यागी जी व प्रदेशाउपाध्यक्ष अंजलि शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में गांव में घर घर नारी न्याय शक्ति गारंटी के पर्चे महिलाओं को बांटे। कार्यक्रम में खुशनुमा पुत्र बधु फौजी अबरार अहमद,नजमा कांति देवी रूखसाना ने कांग्रेस ज्वाइन की।



कार्यक्रम में सपा महिला जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप,महासचिव रामरतन पटेल,वीरेश तोमर, अनिल उपाध्याय, सोहनपाल सिंह, सोहनपाल शाक्य,आकाश पाठक, फौजी अबरार अहमद,जया सिंह, प्रदीप सिंह,डी के पाल, युनूस खान आदि शामिल रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close