शराब बंदी के दिन ठेके के पास दुकान पर धड़ल्ले से बिकी देशी शराब।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शराब बंदी के दिन ठेके के पास दुकान पर धड़ल्ले से बिकी देशी शराब।

Tuesday, March 26, 2024 | March 26, 2024 Last Updated 2024-03-27T00:46:36Z
    Share
शराब बंदी के दिन ठेके के पास दुकान पर धड़ल्ले से बिकी देशी शराब।

पुलिस ने बेचने वाले को पकड़ा लेकिन बिना कार्यवाही के छोड़ा।

मुजरिया=होली त्योहार पर शराब बंदी के प्रशासन के आदेशों के बाबजूद धड़ल्ले से शराब की बिक्री हुई।अवैध रूप से बिक्री करते एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा लेकिन बिना कार्यवाही के छोड़ दिया।

     थाना क्षेत्र के मुजरिया थाना परिसर के ठीक पीछे स्थित देशी शराब के ठेके पर बंदी के चलते ठेका के बराबर परचून की दुकान पर धड़ल्ले से शराब बिक्री हुई,


लोगो की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जीजाहट गांव के एक व्यक्ति को शराब बेचते हुए पकड़ा और थाने ले आई लेकिन रात में ही बिना किसी कार्यवाही के छोड़ देने की चर्चा है।

      इधर थानाध्यक्ष आरती कौशिक ने शराब बिक्री पर पूरी पाबंदी की बात कहते हुए बताया कि दो लडको में शराब पीकर झगड़ा होने लगा था जिसको समझाकर छोड़ दिया था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close