भाभी ने अपने बेटे के साथ मिलकर देवर को पीटा, थाना पुलिस को दी तहरीर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाभी ने अपने बेटे के साथ मिलकर देवर को पीटा, थाना पुलिस को दी तहरीर

Wednesday, March 6, 2024 | March 06, 2024 Last Updated 2024-03-06T12:34:44Z
    Share
भाभी ने अपने बेटे के साथ मिलकर देवर को पीटा, थाना पुलिस को दी तहरीर


रामपुर, मामला जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के निस्वी गांव निवासी वीर सिंह पुत्र रामनिवास जो कि नोएडा में रहकर सिलाई का काम करता है, नोएडा में उसकी सेक्टर 68 में सिलाई की दुकान है।

 इस समय वह रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए घर आया हुआ है। उसने बताया कि कल यानी कि दिनांक 5 मार्च 2024 दिन मंगलवार को शाम के समय लगभग 5:00 बजे घर पर खाना खाते समय उसने


अपना स्क्रीन टच मोबाइल सैमसंग 14 5G चारपाई पर रख दिया था। खाना खाने के बाद वह हाथ धोने के लिए बाहर चला गया ,मोबाइल चारपाई पर ही रखा रह गया तभी उसका मोबाइल किसी ने वहां चारपाई से उठा लिया।


 उसके काफी तलाश करने के बाद भी मोबाइल उसकी भाभी मीना देवी पत्नी ओंकार तथा बेटा पूरनलाल पुत्र ओमकार के पास निकला जिसको लेकर विवाद इतना बढ़ा की मां बेटे दोनों ने मिलकर युवक वीर सिंह को हाथों


और डंडों से पिटाई कर दी। यहां तक की युवक की हाथ की एक उंगली भी चोटिल हो गई। किसी तरह युवक बचकर निकल भाग कर उसने अपनी जान बचाई।

आज बुधवार को थाने पहुंचकर मामले की जानकारी लिखित रूप में तहरीर थाना पुलिस को दी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close