सम्भल।
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार लोग घायल।
रजपुरा-बहजोई मार्ग पर नई पुलिस लाइन के पास शुक्रवार को दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में बहादुरनगर निवासी सीताराम (55) की मौत हो गई।
जबकि उसकी पत्नी देववती, बेटा देव और दूसरी बाइक पर सवार सिंघोला गांव निवासी सियाराम व उसका बेटा विकास घायल हो गए।
शुक्रवार को बहादुरनगर निवासी सीताराम अपनी पत्नी और बेटे देव के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान रजपुरा मार्ग पर नई पुलिस लाइन के पास पहुंचने पर
उनकी बाइक की टक्कर सिंघोला गांव निवासी सियाराम की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोगों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया।