शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जमकर किया हंगामा;

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जमकर किया हंगामा;

Tuesday, March 26, 2024 | March 26, 2024 Last Updated 2024-03-26T13:38:05Z
    Share
शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जमकर किया हंगामा;

*रामपुर* के केमरी क्षेत्र के ग्राम मनौना में लगे एक मोबाइल टावर पर करीब तीन बजे गांव निवासी जितेंद्र शराब के नशे में चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक को देख आसपास काफी भीड़ जमा हो गयी। मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी केमरी पुलिस को दी।

तभी जितेंद्र को टावर पर चढ़ा देख मौके पर जमा भीड़ में से तेजपाल नाम का एक युवक उसको उतारने के लिए टावर पर चढ़ गया।


 तभी भीड़भाड़ और पुलिस को आता देख टावर पर चढ़ा जितेंद्र टावर से उतरकर गांव की तरफ भाग गया। लेकिन जितेंद्र को उतारने के लिए चढ़ा तेजपाल टावर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया।  


काफी मशक्क़त के बाद करीब दो घंटे पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से तेजपाल को उतार लिया गया है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया टावर पर चढ़ा तेजपाल शराब के नशे में था। काफी प्रयास के बाद तेजपाल को सकुशल नीचे उतार लिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close