तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, हादसे के बाद उपचार के दौरान हुई दोनों की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, हादसे के बाद उपचार के दौरान हुई दोनों की मौत

Friday, March 15, 2024 | March 15, 2024 Last Updated 2024-03-15T13:50:42Z
    Share
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, हादसे के बाद उपचार के दौरान हुई दोनों की मौत

रामपुर। टांडा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बाइक सवार दो भाइयों को डंपर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने अनूप सिंह को मृत घोषित कर दिया।



मामला जनपद के टांडा तहसील क्षेत्र के गांव बहादुर का मझरा निवासी राजपाल सिंह के दो बेटे अनूप (40) व छोटा बेटा विजय(30) रामपुर मार्ग स्थित व्हील्स इंडिया फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। बीते गुरुवार की शाम दोनों भाई


फैक्ट्री से बाइक पर घर आ रहे थे। जैसे ही अनूप बाइक को लेकर गांव बादली से मुरादाबाद मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा उधर मुरादाबाद की दिशा से आ रहे डंपर ने बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया। जिससे अनूप की मौत हो गई। जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो गया।


हाथी को देख एकत्रित हुए राहगीरों ने एंबुलेंस एंबुलेंस की सहायता से दोनों सीएचसी पहुंचाया । चिकित्सक ने जांच के उपरांत अनूप को मृत घोषित कर दिया।


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए।आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close