घर में मिला विवाहिता का शव,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

घर में मिला विवाहिता का शव,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

Monday, March 11, 2024 | March 11, 2024 Last Updated 2024-03-11T15:26:05Z
    Share
घर में मिला विवाहिता का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या का आरोप; ससुराल वाले फरार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वाले उसका शव घर में छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर में विवाहिता गुलताज (26) का शव घर में पड़ा मिला। सोमवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर मायके वालों के साथ थाना पुलिस पहुंची।

लेकिन इससे पहले ही ससुराल वाले घर में ताला डालकर भाग गए। विवाहिता के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव मोहम्मदगंज निवासी शमशाद का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी गुलताज का निकाह करीब डेढ़ साल पहले बेहटा डंबर नगर के तालिब के साथ किया था। तब से ससुराल वाले लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसके साथ मारपीट भी करते थे। वह लगातार बाइक और दहेज में रुपये मांग रहे थे। 


सोमवार सुबह उन्हें गुलताज की हत्या की सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंच गए। वहां पता चला कि बेटी के साथ मारपीट भी की गई थी और उसका गला भी दबाया गया। बेटी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ससुराल वाले मौके पर नहीं मिले। घर में ताला पड़ा मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close