पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Tuesday, March 26, 2024 | March 26, 2024 Last Updated 2024-03-26T12:35:56Z
    Share
।।बरेली के सुभाष नगर क्षेत्र में होली के दिन युवक की पीट-पीटकर की हत्या।।,

,,पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ,,


जनपद बरेली के सुभाष नगर क्षेत्र में होली के दिन युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गांव इटौआ सुखदेवपुर निवासी 35 वर्षीय युवक सूरजपाल की होली के दिन हत्या कर दी गई। सूरजपाल के बड़े भाई ने बताया कि सोमवार को होली


 खेलते समय पड़ोस के रहने वाले लखपत सिंह से सूरजपाल का झगड़ा हो गया। नाली के विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर यह विवाद बढ़ गया, अपने साथी धर्मेंद्र और दिनेश व अन्य साथियों की मदद से लखपत ने सूरजपाल पर हमला कर दिया।।

इन लोगों ने ईंट पत्थर और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे सूरजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों ने एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किया, उसके बाद एंबुलेंस से परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे,


जहां डॉक्टरों के चेक करने के उपरांत सूरजपाल को मृत्यु घोषित कर दिया । उसके बाद मृतक के परिवार बालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 सूरजपाल के परिवार के लोगों ने तहरीर देकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर प्रभारी का कहना है शरीर प्राप्त हुई है जांच करने के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close