ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर किशोर की मौत
पटवाई। थाना क्षेत्र के लदौरी गांव में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने किशोर को रौंद दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं पुलिस के अनुसार चालक फरार हो गया है।
पटवाई थाना क्षेत्र के लदौरी गांव निवासी मोती राम राज मिस्त्री का करते है। रविवार को उनके गांव से ग्रामीण ट्राॅली में सवार होकर मिलक थाना क्षेत्र के रठौड़ा में लगे
किसान मेले में घूमने जा रहे थे। जिसमें मोती राम की मां भी शामिल थीं। इस दौरान मोती राम की माता का कुछ सामान घर रह गया।
जिसको देने के लिए उनका बेटा विजय (13) साइकिल से ट्राॅली पर जा रहा था। इस दौरान वह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची