भाजपा पर विकास के नाम पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।,इमरान प्रतापगढ़ी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा पर विकास के नाम पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।,इमरान प्रतापगढ़ी।

Friday, March 8, 2024 | March 08, 2024 Last Updated 2024-03-08T14:27:35Z
    Share
सम्भल बहजोई

भाजपा पर विकास के नाम पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।,इमरान प्रतापगढ़ी।


संभल: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने डॉ. बर्क के निधन पर शोक जताया। वह उनके परिजनों से भी मिले। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन चुनाव की तैयारियों में लगा है। चुनाव में उत्तर प्रदेश निर्णायक भूमिका अदा करेगा। उन्होंने भाजपा पर विकास के नाम पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

देश के युवाओं को रोजगार के नाम पर लाठी दी जा रही हैं। भाजपा लोकतंत्र और संविधान कुचलना चाहती है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन ही विकल्प है। यह कहना है कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी का। वह शुक्रवार को संभल के सांसद डॉ. बर्क के निधन पर शोक जताने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे।

उन्होंने सांसद के पोते व कुंदरकी के विधायक जियाउर्रहमान बर्क के साथ परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात की। सांसद के निधन पर शोक जताया। मीडिया से बातचीत करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा जुमलेबाजी है। इंडिया गठबंधन चुनाव की तैयारियों में लगा है।



बहुत मजबूती के साथ गठबंधन चुनाव लड़ेगा। उत्तर प्रदेश निर्णायक भूमिका अदा करेगा। आगे कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर देश की जनता को गुमराह किया है। महंगाई बढ़ गई है। देश का युवा बेरोजगार है। रोजगार के नाम पर लाठी मारी जा रही है। राहुल गांधी न्याय यात्रा के दौरान युवाओं से संवाद कर रहे हैं।

वह रोजगार देने की बात कह रहे हैं। भाजपा तो बस भर्ती निरस्त कर रही है। रोजगार नहीं दे पा रही है। आगे कहा कि देश की पहलवान बेटियां न्याय की लिए भटक रही हैं। किसानों ने अपनी जान गवां दी लेकिन प्रधानमंत्री ने किसानों के परिवार से मुलाकात क्यों नहीं की। कहा कि भाजपा मंदिर और मस्जिद की राजनीति करती है। कांग्रेस मोहब्बत की राजनीति करती है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो मुस्लिम नेता भाजपा में हैं वह आजकल कहां हैं। यह पूरा देश जानना चाहता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close