राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता परीक्षा एवम क्विज का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता परीक्षा एवम क्विज का हुआ आयोजन

Monday, March 4, 2024 | March 04, 2024 Last Updated 2024-03-05T07:43:03Z
    Share
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता परीक्षा एवम क्विज का हुआ आयोजन

उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में
जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान,


 गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया जा रहा हैं। इसके अंतर्गत विकास क्षेत्र दहगवां में शिव लता इंटर कॉलेज उस्मानपुर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।



इस प्रतियोगिता में 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया(प्रत्येक उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालय से 6 बच्चें)।खंड शिक्षा अधिकारी डॉ हर्षित शर्मा ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में चयनित बच्चें जनपद स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।



जिला स्तरीय प्रदर्शनी में विज्ञान विषय पर आधारित समसामयिक विषयों पर मॉडल्स का प्रदर्शन चयनित बच्चो द्वारा किया जायेगा।छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित मॉडल्स में से विशेषज्ञों की निर्णायक समिति द्वारा उत्कृष्टता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ मॉडल्स का चयन किया जाएगा तथा उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।


प्रतियोगिता तीन चरणों में पूर्ण हुई। प्रथम चरण में विज्ञान/ गणित के बहुविकल्पीय प्रश्नो पर आधारित आंकलन किया गया। द्वितीय चरण में प्रथम चरण में चयनित छात्र/छात्राओं का बहुविकल्पीय/लघुउत्तरीय प्रश्नो पर आधारित आकंलन किया गया। तृतीय चरण में द्वितीय चरण में चयनित छात्र/



छात्राओं का विषय आधारित साक्षात्कार किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों विशाल,विजय कुमार,सविता,धर्मेंद्र, आर्यबाला एवं आरती को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दे कर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ हर्षित शर्मा,उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दामोदर सिंह


 और समस्त एआरपी द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का कुशल संचालन एआरपी मोहसिन,रमेश चंद्र, धर्मपाल,संजीव सक्सेना एवं जीवन बाबू ने किया।प्रतियोगिता की व्यवस्था में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से



आए शिक्षको ऋषिपाल,संतोष कुमार,राकेश कुमार,दीपेंद्र कुमार, लक्ष्मी नारायण,राजीव भटनागर, बृज भूषण चौहान आदि ने प्रतियोगिता में उपस्थित हो कर सहयोग किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close