बदायूं में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही: दो अभियुक्तों की 06 लाख 40 हजार की संपत्ति जब्त

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही: दो अभियुक्तों की 06 लाख 40 हजार की संपत्ति जब्त

Friday, April 12, 2024 | April 12, 2024 Last Updated 2024-04-13T03:56:37Z
    Share
बदायूं में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही: दो अभियुक्तों की 06 लाख 40 हजार की संपत्ति जब्त



बदायूॅं वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हतरा के दो गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों के खिलाफ 6 लाख 40000 रुपए की संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गई। सीओ सुनील कुमार सिंह ने तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला की मौजूदगी में कार्यवाही की गई।


जिला अधिकारी के आदेश पर गौकशी के अभियुक्त गण कामरान और फैजान पर 2/3 गैंगस्टर एक्ट में थाना वजीरगंज में 2021 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


इसी परिपेक्ष में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज राकेश कुमार सिंह ने मुनादी पिटवाकर लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्राम वासियों की मौजूदगी में अभियुक्त गण की संपत्ति एक मकान जो 6 लाख 40 हजार रुपए का था,


उसे आला अफसरों की मौजूदगी में सील कर दिया।
बिसौली सीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा सरकार की मंशा के अनुरूप अपराधियों के विरुद्ध किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।


अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो कभी भी कानून से ऊपर नहीं हो सकता, एक न एक दिन उसे कानून के शिकंजे में आना पड़ेगा।


 लोकसभा चुनाव के कारण भी अपराधियों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध उच्च स्तर पर कार्रवाई की जा चुकी है और फिर भी अपराधियों को विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close