भाजपा विकास के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है:शिवपाल
Badaun April 12, 2024
बिल्सी में कई जगह कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
बिल्सी। शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर जनता को केवल भ्रमित करने का काम किया। आज युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है।
वहीं महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। उन्होने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव और पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं जिले की जनता को बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक मेडीकल कॉलेज की सौगात देने का काम किया।
वर्तमान भाजपा सरकार में जिसकी दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। मामूली तौर पर बीमार मरीजों को इलाज के लिए जिले से बाहर जाना पड़ रहा है।
उन्होने कहा कि अखिलेश सरकार में जिले में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया गया था। जिनकी सरकार अब ढंग से मरम्मत भी नहीं करा पा रही है।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों का हक खत्म करने के लिए आरक्षण और देश के संविधान को खत्म करना चाह रही है। जिसे जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
चुनाव में समाज के दबे कुचले लोग भाजपा को सबक सिखाने को तैयार बैठा है। इससे पहले नगराध्यक्ष कवींद्र सक्सैना, रईस अहमद, हाजी अजमल खान,