परिवार के संग कलियर शरीफ गया,युवक का शव छठे दिन घटनास्थल से 13 किलोमीटर दूर उतराता हुआ मिला।
रामपुर। शादी के करीब सवा महीने बाद मित्रपुर गांव निवासी अफसाद (23) अपने परिवार के संग कलियर शरीफ गया था। उस दौरान युवक नहर में नहाते समय डूब गया था।
डूबे हुए युवक का शव छठे दिन घटनास्थल से 13 किलोमीटर दूर उतराता हुआ मिला। अफसाद की एक मार्च को रवाना गांव निवासी युवती तूबा खान से शादी हुई थी।
12 अप्रैल को युवक अफसाद अपनी पत्नी और परिवार के कई लोगों के संग उत्तराखंड के कलियर शरीफ दरगाह पर सलाम करने गया था।
उसी दिन दोपहर साढ़े तीन बजे अफसाद दरगाह के निकट बह रही नहर में नहाते हुए डूब गया था। घटना के छह दिन बाद बुधवार शाम को उसका