महिला से दो युवकों ने तंत्रमंत्र का झांसा देकर सोने के कुंडल व 2500 रुपये ठगे,
रामपुर। बिलासपुर की प्रथमा बैंक से रुपये निकाल कर अपने घर जा रही एक महिला से दो युवकों ने तंत्रमंत्र का झांसा देकर सोने के कुंडल व 2500 रुपये ठग लिए।
महिला ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डोहरिया निवासी लालदेई ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह नगर की प्रथमा बैंक पहुंची थी।
उसने बैंक से कुछ रुपए निकाले और वह पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। नगर में डाकखाना रोड मोड़ के समीप नहर किनारे बाइक सवार दो युवक उसे मिले थे।
उन्होंने महिला को रोककर कहा कि उसके बेटे की तबीयत खराब है। उसी ठीक करने का झांसा देकर महिला के हाथ में एक कपूर की टिक्की रख दी।
इसके बाद महिला से उसके कानों के सोने के कुंडल और 2500 रुपये रखवा कर दोनों हाथ बंद करवा दिए और आंखें बंद करने को कहा।
कुछ देर बाद महिला ने जब अपनी आंखें खोली तो देखा दोनों युवक गायब थे और उसकी मुट्ठी भी खाली थी। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया