जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव खरखोल में विषाक्त पदार्थ खाने से ऊषा (30) की मौत
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव खरखोल में विषाक्त पदार्थ खाने से ऊषा (30) की मौत हो गई।
पिता राकेश कुमार का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2018 में ऊषा की शादी खरखोल निवासी कालीचरन से की थी। ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे।
राकेश का आरोप है कि रविवार को ससुराल वालों ने जबरन मारपीट कर ऊषा को विषाक्त पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
इसकी सूचना पर वह अपने घर संभल जिले जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दुवारी कला से खरखोल पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी,