रामपुर में जनसभा के दौरान मुलायम परिवार की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सपा औ कांग्रेस पर हमला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर में जनसभा के दौरान मुलायम परिवार की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सपा औ कांग्रेस पर हमला

Tuesday, April 16, 2024 | April 16, 2024 Last Updated 2024-04-16T15:14:27Z
    Share
रामपुर में जनसभा के दौरान मुलायम परिवार की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सपा और कांग्रेस पर हमला


रामपुर के शाहबाद में मंगलवार को जनसभा के दौरान भाजपा नेता और मुलायम यादव परिवार की बहू अपर्णा यादव ने सपा और कांग्रेस सहित विरोधियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा लोग मुझे अखिलेश यादव के बारे में सवाल न करें, मैं छोटे- मोटे दलों के विषय में कुछ नहीं कहती हूं।


उन्होंने कहा कि मुझसे लोग कहते है आप अखिलेश जी के बारे में बोलिए, मैं उनसे कहती हूं आप मुझे मोदी और योगी के बारे में पूछिए। भारतीय जनता पार्टी के बारे में पूछिए, मैं छोटे-मोटे दलों के विषय में कुछ नहीं कहना चाहती। आजम खान अपने गलत कर्मों की वजह से आज जेल में है


उन्होंने जनता के लिए काम नहीं किया। बल्कि अपने फायदे के लिए सरकार का इस्तेमाल किया और नतीजा आप लोगों के सामने है। इसलिए आप सब लोग विकास पर चलने वाली पार्टी को चुनें। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में सम्मान दिलाया है।

हर क्षेत्र में 33 परसेंट आरक्षण जो की महिलाओं का हक था, वह भारतीय जनता पार्टी ने ही हमें दिलाया है। आज प्रधानमंत्री की वजह से विदेश में भी भारतीय लोगों की पूछ है। हम तेजी से विकास की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के विजन पर चलते-चलते यह भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि 2024 में हम विकसित भारत का निर्माण करेंगे।

मैं आप सबसे यही अपील करने आई हूं कि आने वाली 19 तारीख को आप लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करें। उन्होंने सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी की आड़े हाथों लिया।

कहा कि बाबा साहेब के सम्मान में उन्हें माला अर्पित करनी चाहिए थी। लेकिन सपा बाबा साहेब का सम्मान नहीं करती हैं। उन्होंने कांग्रेस के लिए कहा कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close