इस बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, इसके चलते मतदान प्रतिशत में गिरावट 55.75 फीसदी हुआ मतदान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

इस बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, इसके चलते मतदान प्रतिशत में गिरावट 55.75 फीसदी हुआ मतदान

Saturday, April 20, 2024 | April 20, 2024 Last Updated 2024-04-20T14:45:05Z
    Share
इस बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, इसके चलते मतदान प्रतिशत में गिरावट 55.75 फीसदी हुआ मतदान

संवाददाता _  मुस्कान अंसारी 

रामपुर। 42 डिग्री तापमान में रामपुर लोकसभा सीट पर लोगों ने लोकतंत्र का महापर्व मनाया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, अधिक तापमान के चलते मतदान प्रतिशत में काफी कमी आई। 2019 के चुनाव की अपेक्षा अधिक तापमान का असर इस बार मतदान पर भी दिखा।


पिछले चुनाव में मतदान के दिन 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। तब 64.40 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं इस बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके चलते मतदान प्रतिशत में गिरावट आई और 55.75 फीसदी मतदान हुआ। तापमान अधिक होने के कारण दोपहर के समय बूथों पर मतदाता कम दिखे। हालांकि, चार बजे के बाद मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ी जा मतदान खत्म होने तक दिखाई दी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close