बेटी को जन्म देने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बेटी को जन्म देने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक

Tuesday, April 23, 2024 | April 23, 2024 Last Updated 2024-04-23T13:11:30Z
    Share
बेटी को जन्म देने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक


रामपुर। मसवासी में बेटी को जन्म देने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग छह साल पहले नगर निवासी हशमत पुत्र रईस दूला के साथ हुई थी। उसने बेटी को जन्म दिया तो पति समेत ससुराल के लोग ताने देने लगे। आरोप है


 कि पति ने दूसरी शादी करने की बात कही। आठ अप्रैल की सुबह 10 बजे सास व ससुर समेत पांच लोगों ने उसे पीटा। बाद में पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।


 पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति हशमत, देवर दानिश, सास मुस्तफाई, ननद फरजाना और रेहाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कर ली है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close