बदायूं क्लब में प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करेंगे, सीएम आदित्यनाथ योगी
मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे बदायूं क्लब में प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करेंगे। एक घंटे तक सम्मेलन चलेगा। कार्यक्रम के बाद वह यहां से बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।
बदायूं क्लब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह करीब दो घंटे शहर में रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन की सारी तैयारी कर ली गई है।
सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य, कॉलेज प्रबंधक, कवि, साहित्यकार, खिलाड़ी, अधिवक्ता, सीए के अलावा भट्ठा, कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी संचालक, मेंथा व सराफा व्यापारी, बीमा कंपनी एजेंट, रिटायर्ड फौजी आदि को आमंत्रित किया है।
मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे बदायूं क्लब में प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करेंगे। एक घंटे तक सम्मेलन चलेगा। वह पुलिस लाइन में 1.10 बजे आएंगे। पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी फीडबैक लेंगे। तीन बजे यहां से बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।
कार्यक्रम की समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा लागू
शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बदायूं क्लब, भामाशाह चौक और पुलिस लाइन के आसपास का इलाका सील कर दिया गया है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके लिए परशुराम चौक, इंदिरा चौक, ओवरब्रिज मार्ग, महाराणा प्रताप तिराहा और वन विभाग रोड पर बैरियर लगाए गए हैं।
शहर में सोमवार रात आठ बजे से भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। सुबह आठ बजे से अन्य वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इस दौरान जेल तिराहा से इंदिरा चौक, भामाशाह चौक से परशुराम चौक, परशुराम चौक से महाराणा प्रताप तिराहा तक दो पहिया, तीन पहिया, हल्के वाहन कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेंगे। रोडवेज बसों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है।
सोमवार दोपहर आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बदायूं पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वह सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने हेलीपैड से लेकर ग्राउंड में लगाई गई सुरक्षा व्यवस्था देखी। फिर उन्होंने बदायूं क्लब पहुंचकर व्यवस्था देखी। इस दौरान एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ आलोक मिश्रा मौजूद रहे।
इधर से निकलेंगी रोडवेज और निजी बसें
- कासगंज, सहसवान, बिल्सी, इस्लामनगर से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें बिल्सी मोड तक ही आ-जा सकेंगी।
- मुरादाबाद, बिसौली, बरेली से बदायूं आने-जाने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें नवादा पुलिस चौकी तक आएंगी और जाएंगी।
- बदायूं से दातागंज, शाहजहांपुर आने-जाने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें दातागंज तिराहा तक ही आएंगी और जाएंगी।
- बदायूं से अलापुर, ककराला, फर्रुखाबाद आने-जाने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें मंडी पुलिस चौकी तक ही आएंगी और जाएंगी।
इधर से निकलेंगे हल्के वाहन
- कासगंज, उझानी, सहसवान, बिल्सी, बिसौली, बरेली की ओर से दातागंज, अलापुर, ककराला जाने वाले हल्के वाहन बाईपास से नवादा चौराहे से दातागंज तिराहा, मझिया मोड से होकर निकलेंगे।
- ककराला, अलापुर, दातागंज की ओर से बरेली, बिसौली, बिल्सी, उझानी, कासगंज, सहसवान जाने वाले हल्के वाहन मझिया मोड से दातागंज तिराहा से नवादा चौराहा से बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
इन स्थानों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था
- वीआईपी पर्किंग- प्राइवेट बस स्टैंड