खेतों की देखभाल करने गया युवक वापस लौटते समय बाइक खंबे से जा टकराई, मौत
सड़क पर खड़े खंभे से युवक की बाइक टकराई, गहरे गड्ढे में गिरा युवक, हुई मौत पूरा मामला करेंगी रोड बगरैन का है
वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करेगी निवासी 31 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र कृष्ण पाल थाना क्षेत्र के ही ग्राम अगेई में अपने खेतों की देखभाल कर वापस अपने गांव करेगी जा रहे थे
की रात्रि में 9 10 बजे के आसपास उनकी बाइक करेंगी मोड पर खड़े खंभे से टकरा गई जोरदार टक्कर लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल सुनील बाइक सहित पास ही गहरे गड्ढे में गिर गये
जब काफी देर तक सुनील घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन जवाब न मिलने पर परिजनों में बेचैनी महसूस होने लगी
और उन्होंने सुनील की खोजबीन शुरू की लेकिन उन्हें सुनील का कोई भी सुराग नहीं लगा गांव के ही किसी व्यक्ति ने खाई में बाइक सहित पड़े युवक को देखकर सूचना दी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे