महिलाओं के कुंडल खींचकर भागा उचक्का ।
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में शनिवार की रात चोर ने कई घरों को निशाना बनाया। कुंडल खींचकर भाग गए। ओबरी गांव निवासी हाजी नबी हसन अपनी पत्नी रेशमा के साथ घर के बाहर सो रहे थे।
चोर ने रेशमा के कान से कुंडल खींच लिया। आहट होने पर नबी हसन जागे तो चोर ने उनके सिर में ईंट मार दी। इससे वह जख्मी हो गए।
दूसरी घटना अली मुर्तजा के घर पर हुई। अली मुर्तजा के फाटक खुले हुए थे। रात में चोर घुसे और चोरी करके ले गए। चोरी की तीसरी घटना मासूक अली के घर पर हुई।
यहां चोर दीवार फांदकर घुसे थे और यहां पर मासूक अली की पत्नी मुजरेमीन के कुंडल खींचकर भाग गए। हालांकि, छीनाछपटी में एक फोन गिर गया,
जो बाद में मुजरेमीन को मिल गया। मासूक अली ने चोर का पीछा किया लेकिन वह भाग निकला। गांव में ही छुप गया