दबतोरी-सिरौली मार्ग सिस्टम के गड्ढे और सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सरकारी दावों की हकीकत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दबतोरी-सिरौली मार्ग सिस्टम के गड्ढे और सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सरकारी दावों की हकीकत

Monday, April 22, 2024 | April 22, 2024 Last Updated 2024-04-22T15:20:45Z
    Share
दबतोरी-सिरौली मार्ग सिस्टम के गड्ढे और सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सरकारी दावों की हकीकत


बदायूं/दबतोरी। दबतोरी-सिरौली मार्ग सिस्टम के गड्ढे और सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सरकारी दावों की हकीकत बताने के लिए काफी है। इस मार्ग पर आए दिन लोग चोट खा रहे हैं। कहीं वाहन फंस रहा है


तो कहीं वाहन पलटने का खतरा रहता है। रविवार को मार्ग की पुलिया पर ट्रक और पिकअप फंस गए, ग्रामीणों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें निकलवाकर यातायात सुचारू कराया।


बिसौली से बरेली और दबतोरी से रामपुर और मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को मार्ग खस्ताहाल होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।



क्षेत्र के 40 गांवों की दस लाख से अधिक आबादी और करीब एक हजार छोटे बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सात दिन पहले ग्राम पंचायत ललुआ नगला के समीप पुलिया टूट जाने से रोड से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहन पलटने का खतरा है।

सीमावर्ती जिला संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली के मार्ग से यह संपर्क मार्ग जुड़ा है। पुलिया टूटने से भारी वाहन 20 किलोमीटर का चक्कर काटकर आसफपुर-शहाबाद होकर



 गुजर रहे हैं। अगर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारी ने अपने मार्ग की खस्ताहाली समय रहते ठीक कराई होती तो न तो पुलिया टूटती न ही सड़क का यह हाल होता।



लोग बोले....
चार जिलों की सीमा से जुड़ा है दबतोरी सिरौली मुख्य मार्ग है। इस पर पुल निर्माण भी अधूरा है। सड़क खस्ताहाल है। -किशनपाल करलावाला
आप खुद देख लीजिए, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सरकारी दावों की हकीकत। मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना है। - भूरे सिंह दौलतपुर

सड़क कहां पर टूटी हैं। इसको दिखवाते हैं, उसके बाद में इसको सही करवाने की कार्रवाई की जाएगी। -देवपाल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close