मोटर साइकिल से प्लग निकालने पर बरातियों व ग्रामीणों में हुई मारपीट।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोटर साइकिल से प्लग निकालने पर बरातियों व ग्रामीणों में हुई मारपीट।

Tuesday, April 23, 2024 | April 23, 2024 Last Updated 2024-04-23T11:25:31Z
    Share

जुनाबई सम्भल।

मोटर साइकिल से प्लग निकालने पर बरातियों व ग्रामीणों में हुई मारपीट।


जुनावई। क्षेत्र के गांव परतपुर में आई बरात की बाइक से प्लग निकाल रहे किशोर को बरातियों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने एकत्र होकर बरातियों की पिटाई कर दी। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरातियों की गाड़ी गांव से निकलवाई।

जुनावई थाना क्षेत्र के मैढ़ोली गांव से रविवार की रात गांव परतपुर में बरात आई थी। रात करीब साढ़े दस बजे अधिकांश बराती खाना खा रहे थे। उस समय गांव परतपुर के एक किशोर ने बरातियों व घरातियों की बाइक से प्लग निकालकर जेब में रख लिए। बरातियों ने किशोर को देख लिया और पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और मौके से भगा दिया। किशोर ने रोते हुए अपने परिवार के लोगों से शिकायत कर दी। शिकायत पर किशोर के परिवार के लोग बरातियों के पास पहुंचे, तो कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में धक्कामुक्की के साथ हाथापाई शुरू हो गई।

मारपीट होने पर बरातियों में भगदड़ मच गई। कुछ बराती खेतों के रास्ते फरार हो गए। बरातियों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बरातियों के वाहनों को गांव से निकलवाया।

इस दौरान कुछ बराती झगड़े से बचने के लिए बिना दवात खाए बिना ही लौट गए। मौके पर दूल्हा, उसके पिता व कुछ बराती ही रह गए थे। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close