ढाबे की आड़ में कर रहे तस्करी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ढाबे की आड़ में कर रहे तस्करी

Wednesday, April 17, 2024 | April 17, 2024 Last Updated 2024-04-18T05:20:50Z
    Share
ढाबे की आड़ में कर रहे तस्करी

मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को पकड़ा

  जनपद बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को काफी समय से होटलों पर मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिल रही थी। थाना पुलिस ने मुखविर की सूचना के आधार पर ढाबे के समीप खड़े हुए एक तस्कर को डोडा पोस्ता सहित गिरफ्तार कर लिया।


  फतेहगंज पूर्वी पुलिस के अनुसार होटल पर काम कर रहे तस्कर सस्ते दामों में पोस्ता एवं डोडा खरीद कर महंगे दामों पर ट्रक चालकों को बेचा करते हैं।


पिछले माह थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा दो तस्करों को होटल से पकड़कर गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फतेहगंज पूर्वी पुलिस नेशनल हाईवे पर बीती रात ग्स्त कर रही थी।


इसी दौरान पुलिस के अनुसार टिसुवा चौराहे के पास प्रधान ढाबा के बराबर न्यू मोगा ढाबा के सामने एक युवक छैला लेकर खड़ा हुआ था जो कि अपनी सप्लाई की खेत दूसरे पक्ष को सप्लाई करने जा रहा था।


तभी पुलिस ने उसे रोक कर कुछ पूछना चाह कि वह अचानक भाग खड़ा हुआ पुलिस ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया, सूचना पाकर क्षेत्राधिकार फरीदपुर गौरव सिंह मौके पर पहुंच गए,


 पुलिस ने जिनके सामने युवक की तलाशी में करीब 1 किलो 600 ग्राम डंडा व पोस्ता बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम परमजीत ग्राम बाकरगंज थाना फतेहगंज पूर्वी बताया।


परमजीत ने बताया कि वह डोडा ट्रक चालकों से खरीद कर अन्य टरक चालकों को महंगे दाम में बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है ।


पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस की धारा अधिनियम 1985 8/ 15 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close