मुरादाबाद।
लोकसभा मुरादाबाद के समस्त भाग्य विधाता मतदाताओं को मेरा सादर प्रणाम।
मैं मुरादाबाद का बेटा हूँ और पूरा मुरादाबाद मेरा परिवार है । इसी भावना के साथ मैं हर समय आपकी सेवा और सुख-दुख में आप सभी के बीच रहता हूँ ।
मैं आप सभी से सादर निवेदन करता हूँ कि मोदी जी की गारंटी पर भरोसा करते हुए बेटियों की सुरक्षा, गुण्डागर्दी से मुक्त समाज के लिए, युवाओं की शिक्षा व रोजगार के लिए,
मुरादाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु आप सभी जाति, धर्म व समुदाय के बंधन से ऊपर उठकर
आगामी 19 अप्रैल को 3 नंबर पर कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाकर मुझे भारी मतों से विजयी बनायें तथा
आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें !
मैं सदैव आपका ऋणी रहूँगा। (कुंवर सर्वेश कुमार मुरादाबाद)