सम्भल ।
अमन का शहर, कोई भंग करने की कोशिश करेगा तो होगी कार्रवाई।
संभल। संभल कोतवाली और हयातनगर थाना परिसर में बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने पीस
कमेटी की बैठक की। कहा गया कि संभल अमन का शहर है। यदि कोई इसे भंग करने की कोशिश करेगा तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र ने कहा कि आने वाले समय में ईद के अलावा रामनवमी, आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम होंगे। इन मौकों पर कोई भी नई
परंपरा न डालने की कोशिश करें। रोड पर या फिर मस्जिद परिसर से बाहर नमाज अदा न की जाए। तेज आवाज में डीजे न बजाया जाए। प्रशासन सुचारू रूप से साफ-सफाई और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था कराएगा।