लिखित परीक्षा के आधार पर गुलाब राय के तीन छात्रों का छात्रवृत्ति हेतु चयन
- April 25, 2024 बरेली। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित लिखित परीक्षा गत वर्ष आयोजित की गयी थी, जूनियर हाईस्कूल व सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए थे।
उक्त परीक्षा के गुरुवार घोषित परिणाम में श्रीगुलाब राय इण्टर कॉलेज के तीन छात्र दिव्यांशु, आरुल अरोड़ा और तस्दीक अहमद का चयन हुआ है।
अब इन छात्रों को कक्षा 9 से इण्टरमीडिएट तक हर महीने छात्रवृत्ति के रूप में 1000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। साधनहीन छात्रों द्वारा परिश्रम से अर्जित इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक राजेश अग्रवाल जॉली, प्रधाननाचार्य