मशीनरी स्टोर की दुकान में किबाड़ काटकर चोर ने किया घुसने का प्रयास,बगल की दुकान में कूमल लगाया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मशीनरी स्टोर की दुकान में किबाड़ काटकर चोर ने किया घुसने का प्रयास,बगल की दुकान में कूमल लगाया।

Saturday, April 27, 2024 | April 27, 2024 Last Updated 2024-04-27T11:29:56Z
    Share
मशीनरी स्टोर की दुकान में किबाड़ काटकर चोर ने किया घुसने का प्रयास,बगल की दुकान में कूमल लगाया।

मुजरिया=विगत दिन हुई तीन चोरी की घटनाओं के साथ ही दो अन्य दुकानों में भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया।मशीनरी स्टोर की दुकान की पीछे की किबाड़ को तोड़कर घुसने का प्रयास किया वहीं बगल वाली दुकान में पीछे से कूमल लगाकर घुस गए लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।


     मुजरिया चौराहे पर उझानी मार्ग पर दो दुकानों में चोरी की घटना का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है।एक ही रात में तीन ठिकानों की जगह पांच ठिकानों पर चोरों ने चोरी का प्रयास किया था जिसमे तीन घटनाओं की जानकारी अगले ही दिन हो गई


 लेकिन उझानी रोड पर स्थित नीरज पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम जीजाहट की मशीनरी स्टोर की दुकान में पीछे से जीबाद काटकर घुसने का प्रयास विफल रहा।


    नीरज यादव दुकान स्वामी ने तहरीर देकर बताया कि विगत रात को जब पीछे की किबाड़ बंद करने को ध्यान गया टी देखा कि दूसरी किबाड़ का ताला तोड़कर चोरों ने घुसने का प्रयास किया है,डबल दरवाजा होने के कारण दूसरा दरवाजा नहीं खुल पाया इसलिए बड़ी घटना होने से बच गई।


     इधर बगल में ही नीरज के छोटे भाई की खाली पड़ी दुकान में पीछे से दीवार काटकर चोर घुसे लेकिन अंदर कुछ भी हत्थे नहीं लगा और चोरों को निराशा हाथ लगी।


     लेकिन चर्चा की बात है कि एक ही रात में मुजरिया चौराहे के इर्द गिर्द सड़क किनारे पांच ठिकानों पर चोरों ने चोरी के प्रयास किए जिसमे दो जगह से हजारों की नकदी हाथ लग गई।

     क्षेत्र में लगातार इस प्रकार की घटनाओं से ग्रामीणों और दुकानदारों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close