अबैध खनन जोरों पर।पुलिस और खनन विभाग मौन।
कृषि कार्य हेतु प्रयोग होने वाली ट्रॉली अवैध मिट्टी खनन के काम आ रही।
मुजरिया=क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का काम तेजी से चल रहा है।कृषि कार्य हेतु उपयोग में आने वाली ट्रॉली मिट्टी खनन के काम आ रही हैं।पुलिस और खनन विभाग के जिम्मेदारों की चुप्पी सवालिया निशान खड़ा करती है।
मुजरिया के अवैध खनन के ब्लैक स्पॉट मुजरिया बिल्सी मार्ग पर फतुल्लगंज, नैथुआ,बागरपुर,सिलारपुर, बिचोला,सहित दर्जनों जगहों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन लगातार किया जा रहा है।
कुछ दिनों पूर्व प्रशानिक रूप से आदेश निकला था कि ट्रेक्टर ट्राली केवल निजी कृषि कार्य के लिए उपयोग में लाई जाएगी अन्यथा प्रशासन द्वारा चालान किए जाने के आदेश हुए थे लेकिन आदेशों को ढेंगा दिखाते हुए खनन माफिया सक्रिय हैं।
आमतौर पर देखा गया है की ट्राली वाले के पास ईंट भट्टा मालिक की फर्जी परमिशन होती है जिसके सहारे सभी को चकमा देते रहते हैं।इधर पुलिस प्रशासन की चुप्पी कुछ अलग बयां करती है।