बदायूं में बसपा को झटका,बिल्सी के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल
बदायूं जिले में बसपा को झटका लगा है। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने शुक्रवार को स्थानीय कोल्ड स्टोरेज में आयोजित कार्यक्रम में सपा का दामन थाम लिया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के समक्ष उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। कई समर्थक भी सपा में शामिल हुए।
हाजी बिट्टन 2012 से 2017 तक बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। साल 2017 में चुनाव हार गए थे। साल 2022 में उन्हें बसपा ने सहसवान विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था, तब दूसरे स्थान पर रहे। 70 हजार मत मिले थे। उनके बड़े भाई अरशद अली, छोटे भाई हाजी मुशाहिद अली ने भी सपा शामिल होने का एलान किया। समर्थक भी साथ थे। मुशाहिद अली की पत्नी निशात बी इस समय नगर पंचायत इस्लामनगर की चेयरमैन हैं।