थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा हत्या की घटना मे नामजद हत्यारोपी रामवीर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- April 06, 2024
थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा हत्या की घटना मे नामजद हत्यारोपी रामवीर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बदायूं।आलोक प्रियदर्शी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूँ के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मूसाझाग व टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मनकापुर कौर बरिया तिराहे के पास से अभियुक्त रामवीर उर्फ गौतम पुत्र पीतम निवासी ग्राम किसरूआ थाना मूसाझाग जिला बदायूँ शनिवार को गिरफ्तार किया गया
तथा अभियुक्त की निशांदेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बाँस का डण्डा बरामद किया गया। जिससे मृतक डालचन्द्र उर्फ डल्लू की हत्या कारित की गयी है। अभियुक्त रामवीर उर्फ गौतम उपरोक्त को संबंधित न्यायालय बदायूँ के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 01.04.2024 को डाल चन्द्र उर्फ डल्लू पुत्र बदन सिंह निवासी ग्राम सैद आलमपुर थाना अतरौली जिला अलीगढ़ हाल निवासी प्रताप नगर हर्ष बिहार पूर्वी दिल्ली अपने तहेरे भाई अजय की ससुराल ग्राम किसरूआ में जगपाल के भाई जगदीश पुत्र पीतम के घर आया हुआ था । जिसका जगपाल की भतीजी के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते जगपाल,
मृतक डालचन्द्र उर्फ डल्लू से रंजिश मानता था। दिनांक 01.04.2024 को जगपाल द्वारा अपने परिवार के साथ मिलकर डालचन्द्र उर्फ डल्लू पुत्र बदन सिंह की लाठी डंडो से बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी थी।
जिसके सम्बन्ध में मृतक के पिता बदन सिंह पुत्र रामस्वरूप नि0 सैद आलमपुर थाना अतरौली जिला अलीगढ़ की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 02.04.2024 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 90/2024 धारा 302/504 भादवि बनाम जगदीश आदि 04 नफर नि0गण ग्राम किसरूआ थाना मूसाझाग जिला बदायूँ पंजीकृत हुआ ।
*पूछताछ का विवरण*- रामवीर उर्फ गौतम पुत्र पीतम निवासी ग्राम किसरूआ थाना मूसाझाग जिला बदायूँ ने पूछने पर बताया कि मेरे बडे भाई जगदीश ने अपनी बड़ी लड़की की शादी वर्ष 2020 मे अजय पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम सैद आलमपुर थाना अतरौली जिला अलीगढ के साथ की थी
उसका चचेरा देवर डालचन्द्र उर्फ डल्लू पुत्र वदन सिंह का हमारा रिश्तेदार होने के कारण मेरे व मेरे बडे भाई जगदीश के घर आना जाना था इसी बीच वर्ष 2023 में डालचन्द्र उर्फ डल्लू मेरे बडे भाई जगदीश की पुत्री को बहला
फुसलाकर भगा ले गया था जिस कारण दिनांक 01.04.2024 को हम तीनो भाईयो ने डालचन्द्र उर्फ डल्लू की लाठी डन्डो से मारपीट कर हत्या कर दी थी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*-
रामवीर उर्फ गौतम पुत्र पीतम निवासी ग्राम किसरूआ थाना मूसाझाग जिला बदायूँ ।
*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक*- ग्राम मनकापुर कौर बरिया तिराहे से दिनांक 06.04.2024
बरामदगी का विवरण
हत्या मे प्रयुक्त आलाकत्ल बाँस का डण्डा
अपराध करने का तरीका*- रामवीर उर्फ गौतम के द्वारा अपने परिवार के साथ मिलकर डालचन्द्र उर्फ डल्लू पुत्र बदन सिंह की लाठी डंडो से बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर देना
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1. प्रभारी निरीक्षक मूसाझाग मनोज कुमार
2. का0 1635 अर्जुन सिह
3. का0 1115 विजयपाल सिह