ईद के त्योहार को प्यार मोहब्बत और भाईचारे के साथ मनाएं।
रामपुर। पाक और मुकद्दस रमजान का महीना अंतिम दौर में हैं और ईद का त्योहार करीब है। चांद दिखने के साथ ईद का त्योहार 10 या 11 अप्रैल का मनाया जाएगा। ईद के त्योहार को प्यार मोहब्बत और भाईचारे के साथ मनाएं।
शुक्रवार को जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज से पहले तकरीर करते हुए रामपुरवासियों को ये पैगाम दिया। रामपुर शहर सहित देहात के स्वार, शाहबाद, बिलासपुर, चमरौवा क्षेत्र की मस्जिदों में अलविदा जुमे पर नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी।
देश और दुनिया में अमन-शांति के लिए दुआ की गई। शहरकाजी सैयद खुशनूद मियां ने कहा कि रमजान की रहमतों की बरकत में गरीबों को जकात और सदकातुल फितर अदा करें।
ईद से पहले जरूरतमदों तक मदद पहुंचाएं जिससे सभी लोग ईद का त्योहार मना सकेें। उन्होंने कहा कि मुसलमान अल्लाह को मानता है और कुरान पर अमल करता है।
इसलिए किसी नहीं डरना चाहिए, जो इस दुनिया में आया है उसे एक दिन दुनिया से जाना ही होगा।
उन्होंने ईदगाह में सुबह 7:30 बजे और जामा मस्जिद में ईद की नमाज 8 बजे होने का किया ऐलान किया। नमाज में हजारों नमाजियों ने मुल्क में अमन-शांति की दुआ की।
वहीं स्वार नगर की जामा मस्जिद में इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी ने नमाज अदा कराई। घासमंडी की मस्जिद भी अलविदा जुमे की नमाजियों से भर गई।
अन्य मस्जिदों में भी नमाजी उमड़े। बिलासपुर में नगर व क्षेत्र की 61 मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। मसवासी के मोहल्ला भूबरा, चाउपुरा,