टेंपो की टक्कर से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत का नजारा देखते ही मां की निकल गई चीख।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

टेंपो की टक्कर से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत का नजारा देखते ही मां की निकल गई चीख।

Sunday, April 14, 2024 | April 14, 2024 Last Updated 2024-04-14T15:09:45Z
    Share
सम्भल।

टेंपो की टक्कर से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत का नजारा देखते ही मां की निकल गई चीख।

हयातनगर थाना क्षेत्र के पक्का बाग मंदिर के पीछे नया गांव निवासी विजय सैनी की डेढ़ वर्षीय बेटी को टेंपो चालक ने रौंद दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।


हयातनगर थाना क्षेत्र में संभल-बहजोई मार्ग पर पक्का बाग मंदिर के पास स्थित नया गांव निवासी विजय सैनी फल का ठेला लगाते हैं। यहीं पर परिवार में पत्नी भारती के अलावा बेटा देव और डेढ़ वर्षीय बेटी मानवी थी।

शनिवार की शाम को मानवी अपनी मां के साथ घर के बाहर खड़ी हुई थी। इसी बीच सरायतरीन के कोटला की ओर से आए टेंपो ने घर के बाहर खड़ी मासूम को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई।

हादसे को देखकर मां की चीख निकल गई। वहीं, आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। जिन्होंने चालक के साथ टेंपो को पकड़ लिया। परिजन घायलावस्था में बच्ची को उपचार के लिए पास के ही अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे में मासूम की मौत की खबर मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। टेंपो और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संत कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। इसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close