बदायूं दिल्ली हाईवे पर जरीफनगर जुनाबाई बॉर्डर के पास बाइक सवार को अर्टिका कार नें मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
30-04-2024 बदायूं बताते चलें कि बदायूं दिल्ली हाइवे पर सोमबार को शाहनवाज़ पुत्र मुनीरउद्दीन
निवासी कादराबाद प्रथमा बैंक जरीफनगर आ रहे थे।
उनके साथ पूर्व राशन डीलर सत्यप्रकाश उर्फ राजपाल पुत्र नेम सिंह निवासी कोठरा की मढ़इयाँ भी शाहनवाज कि बाइक पर बैठ गये वह जरीफनगर जुनाबाई बॉर्डर के पास ही पहुंच पाए
थे कि पीछे से आ रही आर्टिका कार नें बाइक में पीछे से ज़बरदस्त टक्कर मार दी जिसमें में बाइक पर पीछे बैठे सत्य प्रकाश उर्फ राजपाल 50 वर्ष कि मौके पर ही मौत हो गयी है।
तथा कादराबाद निवासी शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।