बिलासपुर के एसजीएम स्कूल में हुआ नि:शुल्क योग प्रशिक्षण केंद्र का सामूहिक उद्घाटन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिलासपुर के एसजीएम स्कूल में हुआ नि:शुल्क योग प्रशिक्षण केंद्र का सामूहिक उद्घाटन

Monday, April 29, 2024 | April 29, 2024 Last Updated 2024-04-29T13:43:28Z
    Share
बिलासपुर के एसजीएम स्कूल में हुआ नि:शुल्क योग प्रशिक्षण केंद्र का सामूहिक उद्घाटन

संवाददाता, सुधीर कुमार शर्मा, रामपुर

रामपुर। बिलासपुर के एसजीएम स्कूल में निशुल्क योग प्रशिक्षण केंद्र का सामूहिक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में योग से मिलने वाले फायदे एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के कुछ टिप्स दिए गए।

आपको बताते चलें कि आज सोमवार को जनपद के बिलासपुर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के

 तत्वाधान में नि:शुल्क योग प्रशिक्षण केंद्र का सामूहिक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिओम ने केंद्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

 इसके साथ ही वहीं केंद्र के अध्यक्ष अनार सिंह यादव की देखरेख में योग प्रशिक्षक सोनू चौहान द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में बताया गया


 कि संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव तथा जितेंद्र कुमार आईएएस अपर मुख्य सचिव भाषा विभाग के निर्देशन में आज सोमवार को संपूर्ण प्रदेश में 71 केंन्द्रो का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया


 कि इन केंन्द्रो से लगभग 2800 छात्र योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही साथ उन्होंने योग से स्वास्थ्य को मिलने वाले फायदे भी बताएं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close