डबल इंजन व मोदी योगी की सरकार का दावा करते रहे उनकी होर्डिंग देखिए, अब डबल नहीं अकेले दिखाई दे रहे है: संजय सिंह

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डबल इंजन व मोदी योगी की सरकार का दावा करते रहे उनकी होर्डिंग देखिए, अब डबल नहीं अकेले दिखाई दे रहे है: संजय सिंह

Thursday, April 18, 2024 | April 18, 2024 Last Updated 2024-04-19T06:25:57Z
    Share
डबल इंजन व मोदी योगी की सरकार का दावा करते रहे उनकी होर्डिंग देखिए, अब डबल नहीं अकेले दिखाई दे रहे है: संजय सिंह



बदायूँ : इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में जनसम्पर्क कर रहे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस व समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह के समधी


 संजय सिंह व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह को बदायूँ की जनता से अपार प्रेम व समर्थन मिल रहा है बताते चले पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस पिछले कई दिनों से बदायूँ लोकसभा में डेरा डाले हुए है 

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के साथ बदायूँ लोकसभा में जमीनी स्तर पर जा कर जनसम्पर्क कर जनता का समर्थन प्राप्त कर रहे है

इसी क्रम में आज बिसौली के ग्राम डामरी,ढोरनपुर सिसरका, डिमरी , जगतुआ में कांग्रेस के दोनों नेताओ ने जनसम्पर्क किया इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा “भाजपा की हर बात झूठी निकली उनके वादे झूठे निकले, ना किसान की आय दोगुनी हुई ना नौजवानों को रोजगार मिला। 

विकास के जो सपने दिखाए थे वे भी अधूरे हैं। इनका जो नैतिकता का बुलबुला था वे भी टूट गया। चुनावी बॉन्ड ने उनका बैंड बजा दिया।

भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। ना केवल भ्रष्टाचारियों को ले रहे हैं, बल्कि भ्रष्टाचारियों ने जो कमाया है उसको भी अपने साथ रख रहे हैं…


जो डबल इंजन व मोदी योगी की सरकार का दावा करते रहे उनकी होर्डिंग देखिए, अब डबल नहीं अकेले दिखाई देते हैं।” इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। 

पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं। नौजवानों का भविष्य अधर में हैं। भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भाजपा की हर बात झूठी निकली।

उनके वादे झूठे निकले। ना किसान की आय दोगुनी हुई, ना नौजवानों को रोजगार मिला। विकास के जो सपने दिखाए थे वे भी अधूरे हैं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने संचालन ने किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विरेश तोमर, गौरव सिंह राठौर, जिला महासचिव किरशनवीर मौर्या, युवा तहसील अध्यक्ष सरताज खान आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close