हनुमान जयंती के लिए मजिस्ट्रेट हुए नामित
हनुमान जयंती पर लाला हर प्रसाद मंदिर से प्रारंभ होगी शोभायात्रा बिरूआ बाड़ी मंदिर में होगा समापन
बदायूँ: 20 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जयंती का पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया की शोभायात्रा लाल हर प्रसाद मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी चुंगी टिकटगंज, हलवाई चैक, खैराती चैक, नेहरू चैक, गोपी चैक, जोगीपुरा, छ सडका, गांधी ग्राउंड, शिव चैक, सुभाष चैक, मढई चैक, पथिक चैक होकर, बिरूआ बाड़ी मंदिर बदायूं पर समाप्त होगी। शोभा यात्रा के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तनाती की गई है।
उन्होंने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट नगर में शांतिपूर्ण समापन तक स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण की दृष्टि रखेंगे। शोभा यात्रा के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तनाती की गई है।
जिसके अनुसार उप जिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा मोबाइल नंबर 9454415832 शोभायात्रा के आगे रहेंगे, तहसीलदार सदर सुरेंद्र कुमार मोबाइल नंबर 9454415842 शोभायात्रा के मध्य रहेंगे तथा नायब तहसीलदार सदर हेमराज सिंह बोनाल मोबाइल नंबर 8809658588 शोभा यात्रा के पीछे रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि तैनात मजिस्ट्रेट शोभायात्रा के दौरान नगर मजिस्ट्रेट बदायूं के निर्देशों के अनुसार शोभायात्रा में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
नगर मजिस्ट्रेट बदायूं उक्त शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु उत्तरदायी होंगे। वर्तमान में जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण दंड