दहेज में दो लाख और कार नहीं मिलने पर महिला को किया मारने का प्रयास,तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों पर किया केस दर्ज
रामपुर। दहेज में दो लाख रुपये और कार नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला जनपद के स्वार थाना क्षेत्र के गांव रजा नगर निवासी शाइस्ता का कहना है कि चार साल पहले उसकी शादी उसी गांव के रहने वाले सईद अहमद से हुई थी। शादी में मायके वालों ने काफी रुपये खर्च किए थे।
लेकिन, उसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। उससे दहेज में दो लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे आए दिन प्रताड़ित किया करते थे।
महिला का रोप है कि तीन मार्च 2024 को उसके ससुरालियों ने उसका गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। किसी तरह से बचकर वह मायके आ गई
और उसने सारा मामला अपने मायके वालों को बताया। मामले की मायके वालों ने स्वार थाना पहुँच कर पुलिस को मामले की तहरीर दी।