हाइवे पर सांड से टकराई बाइक,दंपति हुए घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हाइवे पर सांड से टकराई बाइक,दंपति हुए घायल

Thursday, April 25, 2024 | April 25, 2024 Last Updated 2024-04-26T04:54:17Z
    Share
हाइवे पर सांड से टकराई बाइक,दंपति हुए घायल
April 25, 2024

 
हाइवे पर सांड से टकराई बाइक,दंपति हुए घायल

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित वैन भट्टे के निकट एक बाइक सवार सांड से टकरा गया। जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी नत्थूलाल गुप्ता और उनकी पत्नी निशा गुप्ता बुधवार की रात करीब सात बजे अपनी बाइक से कस्बा इस्लामनगर में


 आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित वैन भट्टे के निकट पंहुची।



तभी एक आवारा सांड सड़क पार करने के आ गया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे बाइक सवार दंपति घायल हो गए। उसी दौरान एसडीएम प्रवर्धन शर्मा अपनी कार से गुजर रहे थे।


उन्होने देखा सड़क किनारे दो लोग घायल अवस्था में पड़े है,तो उन्होने अपनी गाड़ी से दोनों को नगर के सीएचसी पहुंचाया। जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close