बरेली पहुंचे अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के पक्ष में मांगे वोट,अनाज के साथ साथ डाटा मिलेगा मुफ्त
गरीबों को गुणवत्ता अनाज के साथ साथ डाटा मिलेगा मुफ्त
बरेली की धरधरा पर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जनसभा को किया संबोधित और समाजवादी पार्टी से बरेली सीट पर प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को बरेली के बिशप मंडल
इंटर कॉलेज के मैदान में पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आय हुए
कारकर्ताओ से आग्रह किया कि तीसरे चरण का चुनाव होने जा रहा है। जो बरेली से शुरू होकर मैनपुरी तक होगा। और इस बार इंडी गठबंधन सभी सीटें जीतने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बार जिस दल का अहंकार आसमान के बराबर था अब उसे नीचे गिराने का संकल्प बरेली वालों ने कर लिया है। भाजपाइयों में दरार है।
एक दूसरे को सुरमा लगा रहे हैं। बरेली में अबकी बार ऐतिहासिक जीत होगी। यह चुनाव भविष्य की पीढ़ियों का है। चुनाव संविधान बचाने का भी है। क्योंकि तभी देश बचेगा। हम सभी को देश को बचाना है।
और अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ वाले तो बहुत आए। यहां अब दिल्ली वाले आए। एक किमी घूमकर चले गए। दिल्ली वालों की कहानी फेल हो गई है। उनके घिसे पीटे डायलॉग अब बेकार हैं।
सच्चाई सब जानते हैं। जिनके लिए वोट मांगने आए उनकी तस्वीर गायब है होर्डिंग्स से अखिलेश ने किसानों के आंदोलन को सराहाते हुए कहा कि किसान आंदोलन का नतीजा यह रहा कि सरकार ने तीनों काले कानून वापस लिए।
इंडी गठबंधन जब भी बनेगा तब किसानों को पूरा सहयोग मिलेगा। डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ रही है। किसान से गेहूं नहीं खरीदा गया।
बाजार पहुंचकर बेच रहे हैं। इन्होंने बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया है। हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। वही सभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि किसान दुखी हैं। छात्र भी परेशान हैं।
ये कोई परीक्षा नहीं करा पाए। सभी पेपर लीक हो रहे हैं। दस से ज्यादा परीक्षा हुई थीं। सब के पेपर लीक हुए। उनके भविष्य को अंधकार में डाल रखा हैं। अग्निवीर जैसी आधी अधूरी नौकरी लाए हैं। और निशाना साधते हुए
कहा कि हमारी सरकार अग्निवीर व्यवस्था खत्म करेगी। पुलिस वाले भी हम पर भी गुस्सा दिखाते हैं। जबकि अखिलेश ने कहा कि जीएसटी, नोटबंदी अन्य योजनाएं फ्लॉप हैं।
जब हमने सौ नंबर चलाया था तब तक सब सही था पर जब बीजेपी वालों ने 112 किया तब से सब खराब हो गया है।
और सपा मुखिया ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड का खुलासा हुआ है। उससे भाजपा का बैंड बज गया है। भाजपा ने इलेक्ट्रॉल बॉन्ड से वसूली की। इसलिए यह महंगाई बढ़ी है।
कोई हजार, सौ करोड़, दो सौ करोड़ का चंदा लेता है क्या। बरेली में कई बड़े व्यापारी हैं वो जानते होंगे। जिस कंपनी ने इन्हें चंदा दिया है। वो भी मुनाफा कमाएगा।