जिलापंचात अधिकारी पर सचिव ने गलत तरीके से तबादला करने का आरोप लगाया, डीएम से शिकायत की।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिलापंचात अधिकारी पर सचिव ने गलत तरीके से तबादला करने का आरोप लगाया, डीएम से शिकायत की।

Thursday, April 18, 2024 | April 18, 2024 Last Updated 2024-04-19T06:06:43Z
    Share
जिलापंचात अधिकारी पर सचिव ने गलत तरीके से तबादला करने का आरोप लगाया, डीएम से शिकायत की।


(जनपद सम्भल)जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में तबादला होकर शाहजहांपुर से आए ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को शिकायती पत्र दिया है।


 इसमें उन्होंने कहा है कि वह शाहजहांपुर जिले से तबादला होकर मार्च के पहले सप्ताह में संभल जिले में आए थे। जिला पंचायतराज अधिकारी ने स्थापना प्रथम और स्थापना द्वितीय का कार्यभार सौंपा था।


 एक महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी चार्ज नहीं मिला है। बल्कि जिला पंचायतराज अधिकारी ने गुन्नौर विकास खंड में तबादला कर दिया है। कहना है कि तबादला करने में आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है।

 उच्च अधिकारियों की संतुति के बिना तबादला किया गया है। जो आचार संहिता का उल्लंघन है। ग्राम पंचायत अधिकारी ने मामले की जांच कराने की मांग की है।


 वहीं दूसरी ओर जिला पंचायतराज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि कार्यालय में तैनाती का आदेश किया था लेकिन मुख्य विकास अधिकारी के आदेश के चलते कार्यालय में तैनाती नहीं की गई।



जिलाधिकारी के अनुमोदन से गुन्नौर विकास खंड में तैनाती की गई है। आचार संहिता के नियमों का पालन किया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा गलत आरोप लगाया जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close