मिलक में आंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा रोके जाने पर हंगामा
रामपुर के मिलक में आंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा रोके जाने पर हंगामा मच गया। पुलिस ने डीजे को अपने कब्जे में ले लिया। इससे नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव पर बैंड बाजे एवं डीजे के साथ शोभायात्रा निकालने के दौरान हंगामा मच गया। इसका कारण पुलिस के डीजे को कब्जे में लेना रहा। पुलिस कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने कोतवाली के गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
रविवार को मिलक के तीन बत्ती चौराहे पर पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं बाबा साहब के अनुयायियों का कहना है कि प्रशासन ने शोभायात्रा, बैंड बाजे व डीजे के साथ निकालने की अनुमति नहीं दी।