पहले रस्सी से गला घोंटकर मारा, फिर जलाया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पहले रस्सी से गला घोंटकर मारा, फिर जलाया।

Monday, April 8, 2024 | April 08, 2024 Last Updated 2024-04-08T09:52:40Z
    Share
सम्भल।

पहले रस्सी से गला घोंटकर मारा, फिर जलाया।


जनपद सम्भल असमोली थाना क्षेत्र के गांव मालपुर मिलक निवासी कय्यूम (35) की हत्या युवती को परेशान करने पर की गई थी। कयूम युवती को फोन पर परेशान करता था इसीलिए युवती के पिता और भाई ने उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को जला दिया था। इसका खुलासा रविवार को एसपी ने प्रेसवार्ता में किया।

एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि कयूम के भाई ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन वह इस हत्या में आरोपी नहीं निकले। हत्या का आरोपी मुरादाबाद जिले के थाना मूंढापांडे क्षेतत्राक एक ग्रामीण और उसका बेटा निकला।


यह लोग पहले असमोली क्षेत्र के गांव में रहते थे। मुख्य हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि कयूम उसकी 19 वर्षीय बेटी को लगातार फोन पर परेशान करता था। घर में भी घुस आता था। इसके चलते काफी समय पहले गांव छोड़कर वह मूंढापांडे क्षेत्र में बस गए थे लेकिन कयूम ने फिर भी पीछा नहीं छोड़ा। एक अप्रैल को वह यहां पहुंच गया। जब उसको वापस भेजना चाहा तो वह नहीं माना।

इसके बाद रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी थी। शव को शाम होने पर बाइक पर रखकर गांव मालपुर मिलक के खेतों में लेकर पहुंचे और पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।


 जिससे हत्या का आरोप उन पर न लग सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में आरोपी पेट्रोल खरीदते हुए और बाइक पर शव ले जाते नजर आए। एसपी ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close