बदायूं :तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव के नामांकन
दातागंज। तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन 2024 -25 के लिए चुनाव होना है। इसके लिए सोमवार को अध्यक्ष पद के
लिए अजय कुमार गुप्ता व दिनेश बाबू ने नामांकन दाखिल किया।वहीं कोषाध्यक्ष के लिए सत्येंद्र पाल और सहसचिव प्रशासन के लिए बहोरन सिंह यादव,
पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए शैलेंद्र तोमर एवं संदीप कुमार सिंह ने सह सचिव प्रशासन के लिए अपने नामांकन पत्र
दाखिल किए। चुनाव अधिकारियों में बाबूराम कश्यप, मोहम्मद इशाहाक, राजवीर सिंह यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता शामिल रहे।