गेहूं ख़रीद में न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ पांच सौ रुपए प्रति कुंतल बोनस दे सरकार : शंखधार
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किसानों को गेहूं ख़रीद में न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ पांच सौ रुपए प्रति कुंतल बोनस दिए जाने की मांग की है।
जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि वर्तमान समय में पूरे उत्तर प्रदेश में गेहूं की ख़रीद प्रारम्भ हो चुकी है। तथा किसान भी अपनी फ़सल को मंडी में ख़ूब बेच रहे हैं।
क्योंकि मण्डी समिति में गेहूं का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक मिल रहा है। जिस कारण बहुत से किसान अपना गेहूं सरकारी क्रय केन्द्रों पर न बेचकर सीधे मंडी में आढ़ती को बेच रहे हैं।
जिस कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने जो लक्ष्य गेहूं ख़रीद का निर्धारित किया है वह पूर्ण किया जाना हमें सम्भव नहीं लगता है।
जबकि सरकार के द्वारा आने वाले समय में देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों को निशुल्क राशन देने की योजना है ऐसे में सरकार को गेहूं की अधिक आवश्यकता होगी।
कहा है कि किसानों को फ़सल में लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है दिन व दिन फ़सल में लागत बढ़ती जा रही है लेकिन उसके अनुपात में फ़सल के दाम नहीं बढ़ पा रहे हैं।
जिससे किसान पिछड़ रहे हैं। इसलिए भारतीय किसान संघ आग्रह पूर्वक निवेदन करता है कि सरकार द्वारा किसानों को गेहूं ख़रीद में न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ पांच सौ रुपए प्रति कुंतल का बोनस दिए