वोट बनवाने का आज अन्तिम दिनलिंक पर चेक करें वोट सम्बंधी विवरण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वोट बनवाने का आज अन्तिम दिनलिंक पर चेक करें वोट सम्बंधी विवरण

Monday, April 8, 2024 | April 08, 2024 Last Updated 2024-04-08T12:12:15Z
    Share
वोट बनवाने का आज अन्तिम दिन
लिंक पर चेक करें वोट सम्बंधी विवरण


बदायूँ: 08 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने जनपद बदायूँ के सभी मतदाताओं को अवगत कराया कि मतदाता सूची में अपना वोट विवरण, नाम व बूथ आदि चेक करने के लिए लिंक व ऐप उपलब्ध है।


उन्होंने जनपद के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वह अपना वोट से सम्बंधित विवरण लिंक पर अवश्य चेक करें। उन्होंने बताया कि अगर किसी मतदाता का वोट नहीं बना है या उपरोक्त लिंक पर उसे नहीं मिल रहा है तो वह 09 अप्रैल तक अपना मतदाता कार्ड बनवा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम एपिक कार्ड नम्बर के साथ एनवीएसपी डाॅट इन पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से चेक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता का वोट पिछले चुनाव में किसी मतदेय स्थल (बूथ) पर हो और इस बार संभाजन के उपरांत उसके किसी समीपवर्ती बूथ पर भी हो सकता है।


उन्होंने बताया कि नए वोट बनवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या जिला निर्वाचन कार्यालय बदायूं में सम्पर्क कर सकते हैं

या उनके क्षेत्र की तहसील के मतदाता पंजीकरण केंद्र (वीआरसी सेंटर) पर जाकर भी अपना वोट बनवा सकते हैं।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close