नवरात्र और ईद को लेकर बाजार में जमकर खरीदारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नवरात्र और ईद को लेकर बाजार में जमकर खरीदारी

Sunday, April 7, 2024 | April 07, 2024 Last Updated 2024-04-07T12:10:46Z
    Share
नवरात्र और ईद को लेकर बाजार में जमकर खरीदारी

*संवाददाता* मुस्कान अंसारी 

*रामपुर*। नवरात्र और ईद को लेकर बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। नौ अप्रैल से नवरात्र की शुरुआत हो रही है। वहीं 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाई जा सकती है। ऐसे में ग्राहकों की भीड़ बाजारों में उमड़ने लगी है।


 हिंदू के साथ ही मुस्लिमों का त्योहार होने से बाजार में दोनों संप्रदायों के लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सभी अपने-अपने त्योहार को खुशी से मनाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। ईद के त्योहार को लेकर युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ बाजार में उमड़ रही है।


दुकानों पर शीर के लिए ड्राई फ्रूट्स और कपड़ों की खरीदारी जोरों पर है। ईद की नमाज के लिए कुर्ते-पजामे की भारी मांग है। रेडीमेड में भी आकर्षक डिजाइन वाले लखनवी कुर्ते-पैजामे बाजार में उपलब्ध हैं।


मिस्टनगंज, पुराना बाजार, नसरुल्ला खां बाजार के अलावा शौकत अली रोड और ज्वाला नगर में भी जमकर खरीदारी हो रही है।

वहीं नवरात्र को लेकर मंदिरों और घरों में साज-सज्जा के लिए सामान की खरीदारी हो रही है। इसके साथ ही लोग पूजन-अर्चन की सामग्री खरीद रहे हैं।

नवरात्र नौ अप्रैल से शुरू होंगे, जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माता की मूर्तियां और चुनरी के साथ पूजन सामग्री और कन्या भोज से संबंधित सामग्री की खरीदारी शुरू हो


 चुकी है। माता की चौकी सजाने के लिए पूजन सामग्री के साथ नारियल और माता के शृंगार के सामान की खूब बिक्री हो रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close