स्कूल चलो अभियान और डोर टू डोर संपर्क कार्यक्रम से किया जागरूक।
निपुण छात्र सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से ए आर पी ने अभिभावकों को किया जागरूक।
मुजरिया=निपुण छात्र सम्मान एवं अभिभावक संपर्क कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल चलो अभियान को गति प्रदान की गई। ए आर पी टीम के साथ शिक्षकों और बच्चों ने डोर टू डोर संपर्क कर किया महिलाओं को जागरूक।
क्षेत्र के धूरी नगला में स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित निपुण छात्र सम्मान और स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ ए आर पी राजन यादव और जमील अहमद ने संयुक्त रूप से किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के बुजुर्ग अभिभावक चोव सिंह ने की।
विद्यालय के कक्षा 1से 5तक के मेधावी बच्चों और निपुण छात्र छात्राओं को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कक्षा 5 के टॉप टेन बच्चो को भी पुरस्कृत किया गया।
ए आर पी राजन यादव और जमील अहमद ने बच्चो को सम्मानित करते हुए कहा कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों को दक्षताएं पूरी कराना ही उद्देश्य है।अभिभावकों से डोर टू डोर संपर्क करते हुए नामांकन के लिए प्रेरित किया गया।