बदायूं में हार देखकर भतीजे ने चाचा को भेजा। अब चाचा ने बेटे को आगे कर दिया। परिवारवादी पार्टी में परिवार की कलह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं में हार देखकर भतीजे ने चाचा को भेजा। अब चाचा ने बेटे को आगे कर दिया। परिवारवादी पार्टी में परिवार की कलह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Friday, April 12, 2024 | April 12, 2024 Last Updated 2024-04-12T11:46:16Z
    Share
फोटो 
सहसवान: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बदायूं में हार देखकर भतीजे ने चाचा को भेजा। अब चाचा ने बेटे को आगे कर दिया। परिवारवादी पार्टी में परिवार की कलह बनी हुई है।


उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। यह बरसाती मेंढक है। 
          उपमुख्यमंत्री माहेश्वरी भवन मेंआयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा

 कि 2024 में जिनका खाता नहीं खुलने वाला वह पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। सपाइयों का नारा, खाली प्लाट हमारा। सबका साथ, गुंडों का विकास। सबका साथ, परिवार का विकास। सपा का झंडा,


गाडी में बैठा, सबसे बड़ा गुंडा। राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि सपाईयों ने राम भक्तों के खून से होली खली थी। यह राम मंदिर नहीं राष्ट्र मंदिर है। मुस्लिम भाई भी श्रीराम को अपना पूर्वज मानते हैं।


इस तरह यह 140 करोड लोगों की आस्था का मंदिर है। उन्होंने कहा कि जनता ने 2014 में ही साइकिल को पंचर कर दिया था। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा


कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जनता को सुशासन देने का काम किया है। आज प्रदेश में कोई गुंडागर्दी नहीं कर सकता। हर घर नल से जल, मुफ्त राशन, बिजली और आवास योजना के तहत गरीबों को मकान देने का काम मोदी योगी की सरकार ने किया है।


            जो लोग भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं अथवा बेल पर हैं। वह मोदी जी को गालियां दे रहे हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि हमारा एक ही मंतर, बढाओ जीत का अंतर। 2024 में मोदी जी को प्रदेश से 80 सीटें जिता कर भेजना है।


इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य,


 पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संबोधन से पहले कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का फूल मालाएं पहनाकर और पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।


इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विक्रांत यादव, पूर्व विधायक दया सिन्धु शंखधार, डीके भारद्वाज, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी, भाजपा नगराध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, सुभाष गौड, अवढर शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, अनुराग दीक्षित आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close